चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग, आपातकालीन निकासी कराई गई
चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग, आपातकालीन निकासी कराई गई
चंडीगढ़, पांच मई (भाषा) चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर इंडिगो की एक उड़ान में एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने के बाद आपातकालीन निकासी कराई गई।
एक यात्री ने मीडिया को बताया कि आग लगने के कारण विमान का केबिन धुएं से भर गया था।
विमानन कंपनी के अनुसार, ‘‘पांच मई 2026 को हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई108 जब हवाई अड्डे पर खड़ी थी, तब एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की घटना सामने आई।’’
विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुरक्षा के मद्देनज़र तुरंत निकासी कराई गई और संबंधित सभी अधिकारियों को फौरन सूचित किया गया।’’
प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया है और टीम उनकी देखभाल कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘विमान के दोबारा संचालन शुरू करने से पहले आवश्यक जांच की जाएगी। इंडिगो में हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है।’’
भाषा सुरेश माधव
माधव

Facebook


