Pastor Bajinder Singh Viral Video: महिलाओं के साथ ऐसी हरकत करते नजर आए पादरी बजिंदर सिंह, पहले भी लग चुके हैं यौन उत्पीड़न के आरोप
Pastor Bajinder Singh Viral Video: महिलाओं के साथ ऐसी हरकत करते नजर आए पादरी बजिंदर सिंह, पहले भी लग चुके हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

Pastor Bajinder Singh Viral Video/ Image Credit: IBC24
- पादरी बजिंदर सिंह कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते नजर आए।
- पादरी बजिंदर सिंह महिलाओं के साथ भी मारपीट करते दिखे।
- बजिंदर सिंह पर पंजाब के कई शहरों में पहले से ही FIR दर्ज है।
पंजाब। Pastor Bajinder Singh Viral Video: पंजाब के मशहूर विवादित पादरी बजिंदर सिंह एक बार फिर चर्चा हैं। मालूम हो कि, बजिंदर सिंह पर पहले भी एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। वहीं इस बीच उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पादरी बजिंदर सिंह महिलाओं के साथ भी मारपीट करते दिखे।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बता दें कि, वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि, पादरी बजिंदर सिंह कैसे अपने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हैं और महिला के साथ मारपीट करते हैं। इस दौरान झगड़ा बढ़ जाता है। वहीं मौके पर मौजूद लोग दोनों को अलग करने की कोशिश करते है, लेकिन पादरी और महिला के बीच तीखी नोकझोंक चलती रहती है। जिसका वीडियो पादरी के ऑफिस में ही लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। हालांकि, इस संबंध में स्वयंभू पादरी या पुलिस की ओर से बयान अभी तक नहीं आया है।
मालूम हो कि, बजिंदर सिंह पर पंजाब के कई शहरों में पहले से ही FIR दर्ज है। जिस पर यौन उत्पीड़न का मामला चल रहा है। स्वयंभू पादरी के खिलाफ 3 मार्च को गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। इस पादरी को 20 जुलाई, 2018 को जीरकपुर की एक महिला के साथ 'बलात्कार' करने के आरोप में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वहीं बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला कुछ दिनों बाद पादरी के खास स्वयंसेवकों की टोली का हिस्सा बन कर महिला पादरी की सिक्योरिटी विंग में थी।
जालंधर में एक और कैस दर्ज
Pastor Bajinder Singh Viral Video: पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि, बजिंदर सिंह ने उसके साथ अपने मोहाली वाले घर पर बालात्कार किया और उसका वीडियो भी बनाया और धमकी दी की अगर उसने किसी से शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। वहीं महिला ने अप्रैल 2018 में पादरी के उत्पीड़न से तंग आकर शिकायत दर्ज कराई। अभी 2 मार्च को जालंधर में सिंह के खिलाफ एक अलग यौन उत्पीड़न मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
▶️पास्टर बजिंदर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने कर्मचारियों पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
▶️इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।▶️वीडियो 14 फरवरी 2025 का है जो सोशल मीडिया पर अब बेहद वायरल#PastorBajinderSingh |… pic.twitter.com/uzjBkJT8ZH
— IBC24 News (@IBC24News) March 23, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, हाल ही में एक वायरल वीडियो में पादरी बजिंदर सिंह को एक महिला के साथ मारपीट करते हुए देखा गया है। वीडियो में उनके कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की घटनाएं सामने आई हैं।
लेखक के बारे में
Web Title: Pastor Bajinder Singh seen beating women, has been accused of sexual harassment earlier too

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm