कोलकाता के अस्पताल में मरीज ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी
कोलकाता के अस्पताल में मरीज ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी
कोलकाता, छह नवंबर (भाषा) कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में स्थित राज्य सरकार द्वारा संचालित एसएसकेएम अस्पताल के बाथरुम से पुलिस ने शुक्रवार को एक मरीज का शव बरामद किया।
एक अधिकारी ने बताया कि मरीज का अस्पताल के कर्जन वार्ड में इलाज चल रहा था। उसने कथित तौर पर बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि व्यक्ति अपनी लंबी बीमारी की वजह से अवसाद से जूझ रहा था। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।”
भाषा शुभांशि अर्पणा
अर्पणा

Facebook


