पीडीपी ने केरल विधानसभा चुनावों में एलडीएफ को समर्थन देने की घोषणा की

पीडीपी ने केरल विधानसभा चुनावों में एलडीएफ को समर्थन देने की घोषणा की

पीडीपी ने केरल विधानसभा चुनावों में एलडीएफ को समर्थन देने की घोषणा की
Modified Date: March 22, 2026 / 09:07 pm IST
Published Date: March 22, 2026 9:07 pm IST

कोच्चि, 22 मार्च (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आगामी केरल विधानसभा चुनावों में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का समर्थन करने का फैसला किया है।

पीडीपी के अध्यक्ष अब्दुल नासर मदनी ने रविवार को एर्णाकुलम में हुई राज्य नेतृत्व की बैठक के बाद एक बयान में इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की।

बयान में कहा गया है कि पार्टी ने केरल के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को उन “सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों” से बचाने के लिए वामपंथी और धर्मनिरपेक्ष मोर्चे को मजबूत करने के अपने रुख पर कायम रहने का फैसला किया है, जो कथित तौर पर भारत के अन्य हिस्सों में प्रचलित रुझानों की तर्ज पर राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने का प्रयास कर रही हैं।

पीडीपी ने कांग्रेस पर संघ परिवार समूहों द्वारा लगाए गए “आरोपों का प्रचार करने” के माध्यम से ऐसी ताकतों को परोक्ष रूप से समर्थन देने का भी आरोप लगाया।

पार्टी के अनुसार, सांप्रदायिकता को समायोजित करने की बढ़ती प्रवृत्ति केरल के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है।

नेताओं ने कहा कि एलडीएफ को समर्थन देने का निर्णय पीडीपी नेतृत्व और वाम मोर्चे के बीच हुई चर्चाओं के दौरान बनी राजनीतिक सहमति के आधार पर लिया गया था।

भाषा

राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में