पीडीपी नेता वहीद पारा ने जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता जताई
पीडीपी नेता वहीद पारा ने जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता जताई
श्रीनगर, 24 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता वहीद पारा ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता जताई।
पारा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सड़क और भवन विभाग को हजारों करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत चिंताजनक बनी हुई है। काम करने का लगभग आधा मौसम बीत चुका है, लेकिन सड़क बनाने या डामरीकृत करने का कार्य एक भी सड़क पर शुरू नहीं हुआ है।’’
पुलवामा से विधायक पारा ने कहा कि काम की घोषणाएं तो की जाती हैं और निविदा भी जारी की जाती हैं, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं होता।
उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस सत्यापन की गैर-जरूरी जरूरतें’’ भी काम में देरी करती हैं, जबकि खनन के स्रोत की पहचान और रॉयल्टी तय करने के लिए किसी पारदर्शी व्यवस्था के नहीं होने से भी अनिश्चितता पैदा होती है।
भाषा धीरज प्रशांत
प्रशांत

Facebook


