मातृभूमि के मूल्यों को संजोने के साथ वैश्विक प्रगति में योगदान दे रहे हैं पूर्वांचल के लोग : बिरला

मातृभूमि के मूल्यों को संजोने के साथ वैश्विक प्रगति में योगदान दे रहे हैं पूर्वांचल के लोग : बिरला

मातृभूमि के मूल्यों को संजोने के साथ वैश्विक प्रगति में योगदान दे रहे हैं पूर्वांचल के लोग : बिरला
Modified Date: March 31, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: March 31, 2026 10:15 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि पूर्वांचल के लोग अपनी मातृभूमि के मूल्यों को संजोए रखने के साथ वैश्विक प्रगति में योगदान दे रहे हैं।

बिरला ने यहां पूर्वांचल महोत्सव ‘माटी 9’ में एक विशिष्ट सभा को संबोधित किया। यह महोत्सव पूर्वांचल क्षेत्र की कला, खान-पान, पर्यटन और विरासत को समर्पित है।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बिरला ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान में पूर्वांचल के योगदान की सराहना की।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पूर्वांचल की ‘माटी’ केवल मिट्टी नहीं है, यह लचीलेपन, परंपरा और जीवंत सामुदायिक भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘हमारी मिट्टी की खुशबू ही हमारी पहचान को परिभाषित करती है।’

उन्होंने पूर्वांचल के प्रवासियों की भी प्रशंसा की और कहा कि विदेशों में रहने वाले यहां के लोग अपनी मातृभूमि के मूल्यों को बनाए रखे हुए हैं और वैश्विक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

बिरला ने कहा, ‘आज पूर्वांचल के लोगों ने देश और दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

भाषा हक माधव अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में