जनता की इच्छा सर्वोपरि : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा

जनता की इच्छा सर्वोपरि : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा

जनता की इच्छा सर्वोपरि : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा
Modified Date: May 5, 2026 / 01:24 pm IST
Published Date: May 5, 2026 1:24 pm IST

कोलकाता, पांच मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से करारी हार मिलने के एक दिन बाद पार्टी सांसद मोहुआ मोइत्रा ने मंगलवार को कहा कि जनता की इच्छा सर्वोपरि है और उनकी पार्टी जनादेश का सम्मान करती है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी एक ‘‘धर्मनिरपेक्ष देश’’ के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

मोइत्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जनता की इच्छा सर्वोपरि है। अगर बंगाल भाजपा चाहता था, तो उसे वह मिल गई है। हम इसका सम्मान करते हैं।”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सोमवार को 206 सीट जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया और तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया।

मोइत्रा ने कहा, ‘‘हमने एक असमान मैदान पर अकल्पनीय बाधाओं के खिलाफ एक अच्छी लड़ाई लड़ी और इसके लिए मुझे अपनी नेता तथा अपनी पार्टी पर गर्व है।’’

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष देश के लिए खड़ी रहेगी और संघर्ष करती रहेगी। ‘‘एक ऐसा देश, जहां ‘क्रूर बहुसंख्यकवाद नहीं’ बल्कि संविधान ही सब कुछ हो।’’

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में