नाबालिग के साथ दुष्कर्म के जुर्म में व्यक्ति की उम्रकैद की सजा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के जुर्म में व्यक्ति की उम्रकैद की सजा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के जुर्म में व्यक्ति की उम्रकैद की सजा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: March 5, 2021 10:18 am IST

कोटा (राजस्थान) ,पांच मार्च (भाषा) कोटा में बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) की एक अदालत ने 15 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

लोक अभियोजक सुरेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि अदालत ने देउली निवासी कालू सिंह (24) पर बीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

यह घटना सितंबर 2019 की है जब कालू ने लड़की के घर में घुस कर उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद लड़की के माता पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

वर्मा ने बताया कि सुनवाई के दौरान कम से कम 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।

भाषा

शोभना अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में