मेघालय में पुलिस थाने पर पेट्रोल बम से हमला, कोई हताहत नहीं

मेघालय में पुलिस थाने पर पेट्रोल बम से हमला, कोई हताहत नहीं

मेघालय में पुलिस थाने पर पेट्रोल बम से हमला, कोई हताहत नहीं
Modified Date: September 12, 2026 / 02:18 pm IST
Published Date: September 12, 2026 2:18 pm IST

शिलांग, 12 सितंबर (भाषा) मेघालय के लाबान थाना पर शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम से हमला किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

पुलिस अधीक्षक विवेक सियाम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सियाम ने कहा, ‘‘देर रात करीब ढाई बजे दो अज्ञात बदमाश दोपहिया वाहन से आए और उन्होंने दो पेट्रोल बम फेंके। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

उन्होंने बताया कि थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हो गई है और हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस तस्वीरों का विश्लेषण कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल बम (जिन्हें आमतौर पर मोलोटोव कॉकटेल्स कहा जाता है) फेंके जाने से परिसर के अंदर आग लग गई। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया, जिससे और नुकसान होने से बच गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि हमले की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि ‘इनर लाइन परमिट’ समर्थक समूह इस वारदात में शामिल हो सकता है।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में