Assam Road Accident: सड़क पर ही मची अफरातफरी, देखते ही देखते थम गई पांच लोगों की सांसे, मौके का नजारा देख उड़े पुलिस के भी होश

Assam Road Accident: सड़क पर ही मची अफरातफरी, देखते ही देखते थम गई पांच लोगों की सांसे, मौके का नजारा देख उड़े पुलिस के भी होश

Assam Road Accident: सड़क पर ही मची अफरातफरी, देखते ही देखते थम गई पांच लोगों की सांसे, मौके का नजारा देख उड़े पुलिस के भी होश

Assam Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 12, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: September 12, 2026 1:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोनितपुर जिले में बड़ा हादसा
  • 5 लोगों की मौत
  • ट्रक चालक फरार

सोनितपुर: Assam Road Accident असम में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौक से फरार हो गया। (Sonitpur Road Accident) घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पांच लोगों की मौत

Assam Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, मामला सोनितपुर जिले के रंगापारा (Rangapara accident) थाना क्षेत्र के बालीपारा के पास का है। दरअसल, यहां एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग कार में सवार थे।

ट्रक चालक मौके से फरार

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पीएम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई। अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान हर गोविंद हजोआरी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बनिया और संजय मेच के रूप में हुई है, जो जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।