तेलंगाना में दवा दुकानें लगभग पूरी तरह बंद

तेलंगाना में दवा दुकानें लगभग पूरी तरह बंद

तेलंगाना में दवा दुकानें लगभग पूरी तरह बंद
Modified Date: May 20, 2026 / 05:43 pm IST
Published Date: May 20, 2026 5:43 pm IST

हैदराबाद, 20 मई (भाषा) अवैध ई-फार्मेसी संचालन के विरोध में बुधवार को आहूत एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद तेलंगाना में लगभग पूरी तरह सफल रहा। राज्य के ‘केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन’ ने यह जानकारी दी।

‘तेलंगाना केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन’ के महासचिव टी राजू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हैदराबाद क्षेत्र में कुछ दुकानों को छोड़कर, राज्य की लगभग सभी 45,000 मेडिकल दुकानें बंद रहीं।

उन्होंने कहा कि जो दुकानें खुली रहेंगी, वे भी दिन के समय बंद रहेंगी।

यह बंद ‘ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑर्गनाइजेशन’ (एआईओसीडी) द्वारा अवैध ई-फार्मेसी संचालन और बड़े कॉरपोरेट द्वारा भारी छूट दिये जाने के विरोध में बुलाया गया था।

तेलंगाना के औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए) ने एक सार्वजनिक परामर्श में कहा है कि उसने एआईओसीडी की तेलंगाना इकाई के साथ एक बैठक की थी और यह निर्णय लिया गया कि अस्पतालों से जुड़ी फार्मेसी स्टोर दवाओं की आपूर्ति के लिए उपलब्ध रहेंगी।

एआईओसीडी की जिला इकाइयां औषधि निरीक्षकों के संपर्क में रहेंगी, ताकि आपात स्थिति में स्थानीय दुकानों से कोई भी दवा उपलब्ध कराई जा सके।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में