पिनराई विजयन राजधनी तिरुवनंतपुरम पहुंचे, नहीं दिखा सुरक्षा वाहनों का विशाल काफिला

पिनराई विजयन राजधनी तिरुवनंतपुरम पहुंचे, नहीं दिखा सुरक्षा वाहनों का विशाल काफिला

पिनराई विजयन राजधनी तिरुवनंतपुरम पहुंचे, नहीं दिखा सुरक्षा वाहनों का विशाल काफिला
Modified Date: May 5, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: May 5, 2026 2:04 pm IST

तिरुवनंतपुरम, पांच मई (भाषा) केरल विधानसभा चुनाव में एलडीएफ की करारी हार के एक दिन बाद, केरल के निवर्तमान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन मंगलवार को कन्नूर से यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे और एक निजी वाहन में अपने आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा वाहनों का विशाल काफिला नहीं था जो आम तौर पर उनके साथ होता था।

जब विजयन अपनी पत्नी, बेटी और वामपंथी नेताओं वी. शिवनकुट्टी, वी. जॉय और ए. ए. रहीम के साथ हवाई अड्डे से बाहर आए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मीडिया की ओर देखकर हाथ हिलाया। मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की।

टीवी चैनलों पर दिखाए गए दृश्यों के अनुसार, इसके बाद वह एक गैर-सरकारी वाहन में क्लिफ हाउस के लिए रवाना हुए। हवाई अड्डे से निकलते समय उनके साथ एक पुलिस जीप और एस्कॉर्ट वाहन मौजूद था।

जब वह हवाई अड्डे पर पहुंचे और क्लिफ हाउस के लिए रवाना हुए तो उनके साथ सुरक्षा वाहनों का वह विशाल काफिला और कमांडो सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे जो आम तौर पर उनके साथ होते थे।

केरल में हुए विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने 102 सीट जीतीं, जबकि माकपा नीत एलडीएफ को 35 सीट मिलीं।

भाषा शोभना मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में