पिनराई विजयन ने निशानेबाज-कोच जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया

पिनराई विजयन ने निशानेबाज-कोच जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया

पिनराई विजयन ने निशानेबाज-कोच जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया
Modified Date: June 13, 2026 / 02:25 pm IST
Published Date: June 13, 2026 2:25 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 13 जून (भाषा) केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने मशहूर निशानेबाज और कोच जसपाल राणा के निधन पर शनिवार को गहरा दुख जताया।

विजयन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राणा को भारत के बेहतरीन खेल दिग्गजों में से एक बताया, जिनके चैंपियन निशानेबाज और कोच के तौर पर योगदान ने भारतीय खेलों को बहुत समृद्ध किया।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘भारत के बेहतरीन खेल दिग्गजों में से एक, जसपाल राणा के असमय निधन से गहरा दुख हुआ है। एक चैंपियन निशानेबाज के तौर पर उनकी शानदार उपलब्धियों और आने वाली पीढ़ियों को तैयार करने में उनकी समर्पित कोशिशों ने भारतीय खेलों को बहुत समृद्ध किया।’’

उन्होंने कहा कि राणा की विरासत देश भर के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विजयन ने राणा के परिवार व दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

राणा (49) ने एक बेहतरीन निशानेबाज के तौर पर अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया और बाद में कोच के रूप में युवा प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाई।

राणा का शुक्रवार को दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण निधन हो गया।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में