बिहार में मदरसा परिसर से पिस्तौल और कारतूस बरामद; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

बिहार में मदरसा परिसर से पिस्तौल और कारतूस बरामद; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

बिहार में मदरसा परिसर से पिस्तौल और कारतूस बरामद; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
Modified Date: April 5, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: April 5, 2026 7:22 pm IST

मोतिहारी, पांच अप्रैल (भाषा) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक मदरसा परिसर से पुलिस ने रविवार को एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गोविंदरा इलाके में मदरसे के एक मौलवी समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने विशेष सूचनाओं के आधार पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था और मदरसे पर छापा मारा था।

उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने में जांचकर्ताओं की सहायता के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी लगाया गया है।

भाषा यासिर सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में