रूस के हमले के बाद भारतीय दूतावास ने कहा, भारतीय नागरिक घबराएं नहीं..जहां भी हैं सुरक्षित रहें

Please don't be disturbed, stay safe wherever you are: Indian Embassy in Ukraine tells Indians कृपया व्याकुल नहीं हों, जहां भी हैं सुरक्षित रहें : यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों से कहा

रूस के हमले के बाद भारतीय दूतावास ने कहा, भारतीय नागरिक घबराएं नहीं..जहां भी हैं सुरक्षित रहें

Russia-Ukraine War Update

Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 24, 2022 2:00 pm IST

Russia-Ukraine War

नयी दिल्ली, 24 फरवरी । यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को भारतीय नागरिकों से कहा कि कृपया व्याकुल नहीं हों और आप जहां भी हैं सुरक्षित रहें । यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद भारतीय दूतावास ने ताजा परामर्श जारी किया ।

read more: प्यार के लिए युवती ने बॉयफ्रेंड को डोनेट की किडनी, लड़के ने 7 महीने बाद तोड़ा रिश्ता

भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘ यूक्रेन में वर्तमान हालात बेहद अनिश्चित है । कृपया व्याकुल नहीं हों और आप जहां भी हैं सुरक्षित रहें, चाहे घर हो, हास्टल हो या कोई अन्य रहने का स्थान अथवा कहीं पारगमन की स्थिति में हों ।’’ दूतावास ने कहा कि जो लोग कीव की यात्रा करे रहे हैं जिसमें कीव के पश्चिमी हिस्से से यात्रा करने वाले हैं, उन्हें अस्थायी तौर पर अपने शहरों को लौटने की सलाह दी जाती है खास तौर पर सुरक्षित स्थानों पर । उसने कहा कि कोई भी जानकारी मिलने पर और परामर्श जारी किये जायेंगे ।

read more: valentine day : शरीर के इन 7 जगहों पर Kiss करने का क्या है मतलब, हर किस का है अलग अर्थ…जानें

वहीं, नयी दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठकें कर रहा है, आकस्मिक योजनाओं पर काम चल रहा है । सूत्रों ने बताया कि भारत इस पूर्वी यूरोप के देश से अपने नागरिकों खासकर छात्रों की सहायता के उपायों पर ध्यान केंद्रित किये हुए है ।

read more: शादी करके पति ने किया सेक्स से इनकार, महिला ने की थाने में शिकायत, जानें क्या है माजरा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत, यूक्रेन में ‘तेजी से बदलती’ स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और इस बात पर ध्यान केंद्रित किये हुए है कि किस प्रकार से भारतीयों की मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम तेजी से बदल रहे हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं । हमारा पूरा ध्यान भारतीय नागरिकों ,खासतौर पर छात्रों की रक्षा और सुरक्षा पर केन्द्रित है । ’’ सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले विदेश मंत्रालय द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24 घंटे काम करने के आधार पर परिचालित किया जा रहा है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com