प्रधानमंत्री मोदी ने मलयालम अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने मलयालम अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने मलयालम अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया
Modified Date: June 7, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: June 7, 2026 2:38 pm IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ मलयालम अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा एवं विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं में यादगार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई।

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेता सलीम कुमार का शनिवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। केरल में मिमिक्री कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले कुमार मलयालम सिनेमा के सबसे बहुमुखी कलाकारों में से एक थे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वरिष्ठ अभिनेता श्री सलीम कुमार जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उन्होंने अपने विशिष्ट करियर के दौरान अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न भूमिकाओं में यादगार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।’’

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में