प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर डे ला एस्प्रिएला को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर डे ला एस्प्रिएला को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर डे ला एस्प्रिएला को बधाई दी
Modified Date: June 27, 2026 / 12:38 am IST
Published Date: June 27, 2026 12:38 am IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को बधाई दी तथा कहा कि वह आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

बुधवार को चुनाव अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किए जाने के बाद, करोड़पति और राजनीति में नए डे ला एस्प्रिएला कोलंबिया के अगले राष्ट्रपति बनेंगे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला को हार्दिक बधाई।’’

उन्होंने कहा कि भारत कोलंबिया के साथ अपनी गहरी दोस्ती को महत्व देता है, जो सभी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं तथा आने वाले वर्षों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।’’

भाषा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में