एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा कि इस जीत के साथ भारत ने इस संस्करण में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा। उसने जापान के निशिन में खेले गए फाइनल में चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को 147 रन से हराया।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट की शानदार जीत! एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई! खेलों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम भावना देखने को मिली।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों के इस संस्करण में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और वह देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।’’
भाषा गोला नरेश
नरेश

Facebook


