PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की तारीख फाइनल, इस दिन अन्नदाताओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे पीएम मोदी
PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की तारीख फाइनल, इस दिन अन्नदाताओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे पीएम मोदी

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की तारीख फाइनल / Image Source: File
- 2 अगस्त 2025 को जारी होगी 20वीं किस्त
- शभर के किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये
- पीएम मोदी करेंगे लाइव ट्रांसफर
नई दिल्ली: PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date किसानों के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक किसान सम्मान निधि की राशि का इंतज़ार हर किसान को होता है। इस बार भी सरकार की तरफ से 20वीं क़िश्त जारी की जाएगी। किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की तारीख सामने आ गई है। जी हां 2 अगस्त यानि कल पीएम मोदी वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत देश भर के किसानों को 20वीं किश्त का वितरण किया जाएगा। इस दिवस को "पीएम किसान दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम वाराणसी उत्तरप्रदेश में होगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि विज्ञान केन्द्र, मंडी, एफपीओ, पीएसीएस पर पीएम किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि इस अवसर पर अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि अपने जिले/विकासखण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करें।
संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के तहत सभी पात्र किसानों को समान किस्तों में सालाना सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि सभी भूमि धारक किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये का वित्तीय लाभ मिलता है और यह राशि 2000 रुपए की तीन समान किस्तों में दी जाती है।
पीएम किसान योजना की मुख्य विशेषताएं
- पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- छोटे और सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं।
- किसानों को सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जाती है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होती है।
- लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से जुड़ा होना अनिवार्य है।
पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान का ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा।
- ऑफिशियल पोर्टल पर आपको Know Your Status लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब अपने किसान रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर Get Data के बटन पर क्लिक करना होगा अगर आपके पास किसा रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप अपने मोबाइल या फिर आधार के माध्यम से किसान रजिस्ट्रेशन नंबर को निकाल सकते हैं।
- अब आपके सामने पूरी जो है अपना पीएम किसान का स्टेटस तो होगा जिसमें तीन चीजों आपको बहुत ही बारीकी से चेक करना है।
- इसमें सबसे पहला है Land Seeding:- Yes होना चाहिए eKyc Status:- Yes होना चाहिए और इसके साथ ही साथ आपका Aadhar Seeding भी Yes होना चाहिए।
- अगर यह सब आपका सही है तो आपको 100% पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगली किस्त आएगी।
- लेकिन किसी ना किसी No है तो उसे सही करवाने की जरूर कोशिश करें नहीं तो आपको अगली किस्त नहीं मिलेगी।
पीएम किसान पंजीकरण ऑनलाइन
- -चरण 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट – pmkisan.gov.in पर जाएं।
- -चरण 2: New Farmer Registration सर्च करें और क्लिक करें।
- -चरण 3: आपसे संबंधित विवरण भरने के लिए कहा जाएगा। आपको बैंक खाता भी दर्ज करना होगा।
- -चरण 4: अब भूमि रिकॉर्ड जमा करें।
- -चरण 5: ओटीपी के माध्यम से फॉर्म को सत्यापित करें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी 20वीं किस्त जारी करेंगे।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: PM Modi will Transfer funds Tomorrow August 2

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am