प्रधानमंत्री जानते हैं कि स्टालिन पर दबाव नहीं डाला जा सकता : राहुल गांधी

प्रधानमंत्री जानते हैं कि स्टालिन पर दबाव नहीं डाला जा सकता : राहुल गांधी

प्रधानमंत्री जानते हैं कि स्टालिन पर दबाव नहीं डाला जा सकता : राहुल गांधी
Modified Date: April 18, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: April 18, 2026 5:52 pm IST

रानीपेट (तमिलनाडु), 18 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जानते हैं कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को नियंत्रित नहीं कर सकते या दबाव नहीं डाल सकते, क्योंकि वह स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि मोदी इसलिए चाहते हैं कि अन्नाद्रमुक सत्ता में आए, ताकि वह राज्य पर अपना नियंत्रण स्थापित कर सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सपने देखते रह सकते हैं, लेकिन वास्तविकता उस दिन स्पष्ट रूप से सामने आ जाएगी जब (चार मई को) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे और द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन राज्य में शानदार जीत हासिल करेगा।

राहुल ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चाहे कुछ भी कर लें, वह तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को नियंत्रित नहीं कर सकते।

कांग्रेस नेता ने राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेतृत्व करने वाले अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए दावा किया, “वह जानते हैं कि स्टालिन स्वतंत्र हैं और उन पर दबाव नहीं डाला जा सकता। इसीलिए वह स्टालिन को हटाकर किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करना चाहते हैं जिसे वह नियंत्रित कर सकें।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहे जो भी सपने देखते रहें, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन उन्हें वास्तविकता का पता चल ही जाएगा।

राहुल ने कहा, “तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन को भारी जीत मिलने वाली है और मोदी एवं (केंद्रीय गृह मंत्री अमित) शाह राज्य की जनता की ताकत और इच्छाशक्ति को समझेंगे।”

भाषा प्रशांत सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में