नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत इस अफ्रीकी देश के साथ अपनी बहुआयामी साझेदारी को बहुत महत्व देता है।
मोदी ने कहा कि वह हिचिलेमा के नेतृत्व में भारत-जाम्बिया संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई। भारत, जाम्बिया के साथ अपनी बहुआयामी साझेदारी को बहुत महत्व देता है और मैं उनके नेतृत्व में हमारे संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्साहित हूं।”
हिचिलेमा को पांच साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने जाम्बिया में हुए राष्ट्रपति चुनाव में कुल पड़े 50 लाख मतों में से 61.4 प्रतिशत हासिल कर जीत दर्ज की।
जाम्बिया के निर्वाचन आयोग ने मंगलवार सुबह घोषणा की कि राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित हुए हैं।
भाषा खारी वैभव
वैभव