CG Shikshak Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अतिथि शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, यहां से जल्द करें आवेदन

Ads

CG Shikshak Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अतिथि शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, यहां से जल्द करें आवेदन

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 07:22 AM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 07:23 AM IST

CG Shikshak Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अतिथि शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, यहां से जल्द करें आवेदन /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • सुकमा जिले में स्थानीय अतिथि शिक्षकों के 12 रिक्त पदों पर भर्ती
  • गणित, रसायन, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और भूगोल विषय शामिल
  • 20 अगस्त से आवेदन शुरू, 25 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक जमा होंगे फॉर्म

सुकमा। CG Shikshak Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनाने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। राज्य सरकार ने स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन (CG Shikshak Bharti Notification) जारी किया है। जिसके लिए आवेदन 20 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

इन विषयों के शिक्षकों की होगी भर्ती (CG Guest Teacher Recruitment 2026)

Sukma Guest Teacher Recruitment जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। गणित, रसायन, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं भूगोल विषयों के व्याख्याताओं के कुल 12 रिक्त पदों के विरुद्ध स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कब तक कर सकते है आवेदन? (CG Shikshak Bharti 2026)

CG Shikshak Bharti 2026 Notification इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर संबंधित प्राचार्य, शासकीय हाई/हायर सेकेण्डरी विद्यालय, जिला सुकमा में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 की शाम 5ः00 बजे निर्धारित की गई है। 20 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

यहां जानें पूरी डिटेल्स (CG Teacher Vacancy 2026)

स्थानीय अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से एक ओर जहां जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी दूर होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई को भी गति मिलने की उम्मीद है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित आवेदन प्रारूप सुकमा जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://sukma.gov.in तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सुकमा में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

अतिथि शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है।

CG Shikshak Bharti 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

सुकमा जिले में विभिन्न विषयों के व्याख्याता पदों के लिए कुल 12 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

किन विषयों के अतिथि शिक्षकों की भर्ती होगी?

गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और भूगोल विषयों के लिए भर्ती की जाएगी।

आवेदन कहां जमा करना होगा?

उम्मीदवार को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर संबंधित प्राचार्य, शासकीय हाई/हायर सेकेंडरी विद्यालय, जिला सुकमा में जमा करना होगा।

भर्ती की पूरी जानकारी कहां मिलेगी?

विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन प्रारूप सुकमा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सुकमा में उपलब्ध है।