Punjab Building Collapse: निर्माणाधीन अस्पताल में अचानक मचा हड़कंप, खत्म हो गई दो लोगों की जिंदगी, इलाके में मची अफरातफरी

Ads

Punjab Building Collapse: निर्माणाधीन अस्पताल में अचानक मचा हड़कंप, खत्म हो गई दो लोगों की जिंदगी, इलाके में मची अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 07:08 AM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 07:09 AM IST

Punjab Building Collapse | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • एक प्राइवेट हॉस्पिटल की निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी
  • मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल
  • घायल मजदूर को अस्पताल में कराया भर्ती

मोहाली: Punjab Building Collapse पंजाब में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन अस्पताल की छत गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

Punjab Building Collapse मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोहाली के सेक्टर 82 एयरोसिटी के पास स्थित अस्पताल की है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान कई मजदूर मौके पर काम कर रहे थे, जिनमें से कुछ मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम युद्धस्तर शुरू कर दिया. इसके बाद फंसे लोगों को निकालकार अस्पताल भेजा गया।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने घटना का जानकारी दी। उन्होंने कहा, “”हमने मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला है। मजदूरों का मानना ​​है कि मलबे के नीचे और कोई नहीं दबा है, लेकिन हम बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं।” जब उनसे इमारत के मालिक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि शायद कोई मिस्टर वाधवा इसके मालिक हैं। उन्होंने आगे कहा, “लेकिन हम इसकी जांच कर रहे हैं।”

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

मोहाली के सेक्टर 82 एयरोसिटी के पास।

कितने लोगों की मौत हुई है?

दो मजदूरों की।

कितने लोग घायल हुए हैं?

एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।