PM Modi Fact Check: ‘इन बातों में जरा भी सच्चाई नहीं’.. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ही किया इस खबर का फैक्ट चेक, बताई क्या है वास्तविकता, देखें उनका Tweet
PM Modi Fact Check: ‘इन बातों में जरा भी सच्चाई नहीं'.. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ही किया इस खबर का फैक्ट चेक, बताई क्या है वास्तविकता, देखें उनका Tweet
narendra modi/ image source: ibc24
- पीएम मोदी ने खबर खारिज की
- विदेशी यात्रा टैक्स पर बयान
- CNBC-TV18 रिपोर्ट बनी चर्चा
PM Modi Fact Check: नई दिल्ली: विदेश यात्रा पर टैक्स लगाए जाने की खबरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साफ कहा कि सरकार की ओर से विदेशी यात्रा पर किसी भी तरह का टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा, “इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेशी यात्रा पर इस तरह की कोई पाबंदी लगाने का सवाल ही नहीं उठता।” पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सरकार ‘Ease of Doing Business’ और ‘Ease of Living’ को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
This is totally false.
Not an iota of truth in this.
There is no question of putting such restrictions on foreign travel.
We remain committed to improving ‘Ease of Doing Business’ and ‘Ease of Living’ for our people. https://t.co/9lxjbxz0nV
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
Narendra Modi Statement: क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, यह पूरा मामला CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के बाद चर्चा में आया। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सरकार उच्च स्तर पर विदेशी यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया था और अगर ऐसा कोई टैक्स लागू होता तो उससे मिलने वाला पैसा सीधे केंद्र सरकार के पास जाता, राज्यों के साथ साझा होने वाले पूल में शामिल नहीं होता।
Foreign Travel Tax News: रिपोर्ट में और क्या कहा गया ?
रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि युद्ध से जुड़े खर्चों के वित्तीय प्रभाव को कम करने के लिए इस तरह के अस्थायी टैक्स पर विचार किया जा रहा है, जिसे एक साल तक लागू रखा जा सकता था। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के स्पष्ट बयान के बाद अब विदेशी यात्रा पर टैक्स लगाए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ola Electric Mobility Ltd: ओला इलेक्ट्रिक ने खेला बड़ा दांव! बोर्ड ने दी 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी, अब बदल जाएगी इन दो कंपनियों की तकदीर!
- Rewa Shooting Case: BJP नेता के बेटे को मारी थी दिनदहाड़े गोली, अब कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर
- Raipur Water Tanker Supply News: राजधानी में बंद होगी पानी टैंकर की सप्लाई? निगम के नेता प्रतिपक्ष पर भड़के ठेकेदार, पत्र लिखकर दी ये चेतावनी

Facebook


