PM Modi Ganesh Chaturthi wishes: गणपति बप्पा मोरया! देशभर में गणेश चतुर्थी का जश्न, पीएम मोदी ने दी बधाई, देशवासियों के लिए की ये कामना

Ads

PM Modi Ganesh Chaturthi wishes: गणपति बप्पा मोरया! देशभर में गणेश चतुर्थी का जश्न, पीएम मोदी ने दी बधाई, देशवासियों के लिए की ये कामना

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 10:06 AM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 10:07 AM IST

PM Modi Ganesh Chaturthi wishes | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी का संदेश
  • गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं दीं
  • ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की कामना

नई दिल्ली: PM Modi Ganesh Chaturthi wishes आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार बहुत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता हैं। इसे विनायक चतुर्थी या गणेश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। जिसको लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी है। इस अवसर पर आज देश के पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।

देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं

PM Modi Ganesh Chaturthi wishes प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि ईश्वर के आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों एवं देश निरंतर प्रगति करता रहे। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कामना की कि ‘विघ्नहर्ता’ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

देशवासियों के लिए की कामना

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नयी ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। गणपति बाप्पा मोरया।’’

इन्हें भी पढ़ें:-

 

गणेश चतुर्थी कब मनाई जाती है?

भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी को।

गणेश चतुर्थी को और किस नाम से जाना जाता है?

विनायक चतुर्थी या गणेश उत्सव।

पीएम मोदी ने क्या संदेश दिया?

भगवान गणेश के आशीर्वाद से देशवासियों के जीवन में ऊर्जा, उत्साह और सफलता की कामना।