Mohsin Naqvi Asia Cup Trophy Drama Video: भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, मोहसिन नकवी की दूसरी बार हुई तगड़ी बेज्जती, मैदान में लगे ट्रॉफी चोर के नारे

Ads

Mohsin Naqvi Asia Cup Trophy Drama Video: भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, मोहसिन नकवी की दूसरी बार हुई तगड़ी बेज्जती, मैदान में लगे ट्रॉफी चोर के नारे

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 07:24 AM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 07:25 AM IST

Mohsin Naqvi Asia Cup Trophy Drama Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने ट्रॉफी ठुकराई
  • नकवी से लेने से किया इनकार
  • स्टेडियम में ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे

नई दिल्ली: Mohsin Naqvi Asia Cup Trophy Drama Video दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium)  में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बीच विवाद हो गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप की ट्रॉफी और रिकॉर्ड आठवीं बार अपने नाम की, लेकिन लेकिन इस बार टीम इंडिया ट्रॉफी स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। इस घटना के बाद सभी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया। जो पिछले साल के उस विवाद को नहीं भूले हैं, जब नकवी ने भारतीय पुरुष टीम को एशिया कप की ट्रॉफी देने से मना कर दिया था।

अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने से टीम इंडिया ने किया मना

Mohsin Naqvi Asia Cup Trophy Drama Video आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथी बार एशिया कप की ट्रॉफी को जब जीता। जिसके बाद बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैदान पर सभी क्रिकेटरों को बधाई दी। जिसके कुछ देर बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी की शुरुआत हुई तो भारतीय महिला टीम अपने ड्रेसिंग रूप से बाहर ही नहीं निकले। टीम ने मेडल और ट्रॉफी को मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से साफ मना कर दिया।

मोहसिन नकवी को फिर से सभी के सामने होना पड़ा जलील

महिला टी20 एशिया कप 2026 की शुरुआत होने से पहले भारतीय महिला टीम ने ये फैसला लिया था कि यदि भारतीय टीम खिताब जीतती है तो मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेगी। ऐसे में नकवी को एकबार फिर से सभी के सामने जलील होना पड़ा है। अब देखना होगा कि बीसीसीआई की तरफ से ट्रॉफी को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाएंगे। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है।

ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा स्टेडियम

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और वहां के गृह मंत्री मोहसिन नकवी को न केवल भारतीय टीम के इनकार का सामना करना पड़ा, बल्कि उन्हें स्टेडियम में मौजूद फैंस के भारी गुस्से का भी शिकार होना पड़ा। जैसे ही मोहसिन नकवी प्रेजेंटेशन पोडियम पर खड़े हुए, स्टेडियम में मौजूद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस ने पूरे स्टेडियम में ‘ट्रॉफी चोर’ के जोरदार नारे लगाने शुरू कर दिए।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी क्यों नहीं ली?

टीम ने पहले से तय किया था कि नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगी।

विवाद किससे जुड़ा है?

पिछले साल नकवी ने भारतीय पुरुष टीम को ट्रॉफी देने से मना कर दिया था।

फाइनल में किसे हराकर भारत ने जीत दर्ज की?

श्रीलंका को।