Pandokhar Sarkar Challenge: 'मेरे 4 सवालों को जवाब देने वालों को दूंगा 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम' पर्ची निकालने वाले बाबाओं को खुली चुनौती, क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे ये काम? / Image: IBC24 Original
दतिया: Pandokhar Sarkar Challenge पंडित धीरेंद्र शास्त्री सहित पर्ची निकालकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाले बाबाओं के लिए 1 कराड़े रुपए कमाने का सुनहरा अवसर आया है, लेकिन 1 कराड़े की कमाई के लिए बाबाओं को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। दरअसल पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर ने अपने दिव्य त्रिकालदर्शी दरबार के मंच से इन तमाम पर्ची वाले बाबाओं के चमत्कारों को एक खुली चुनौती दे डाली है। उन्होंने ऐलान किया है कि जो भी मेरे पांच सवालों का जवाब देगा उसे एक करोड़ इकतालीस लाख रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि ऐसा कौन सा बाबा है जो ये इनाम लेकर जाएगा।
Pandokhar Sarkar Challenge मिली जानकारी के अनुसार पंडोखर सरकार ने अपने दिव्य त्रिकालदर्शी दरबार से इन तथाकथित चमत्कारों पर सीधा प्रहार करते हुए घोषणा की है कि आगामी अप्रैल में होने वाले अश्वमेध और राजसूय यज्ञ के मंच पर जो भी बाबा उनके पांच में से केवल चार सवालों के सही जवाब दे देगा, उसे 1 करोड़ 41 लाख रुपये की नकद राशि इनाम में दी जाएगी। आस्था और चमत्कारों की दुनिया में पंडोखर सरकार की यह करोड़ों रुपए की खुली चुनौती एक ऐसी अग्निपरीक्षा बन गई है, जो अब यह तय करेगी कि देश में पर्ची वाले बाबाओं के दावों में आखिर कितनी सच्चाई है।
बता दें कि मध्यप्रदेश सहित देश के कई शहरों में पर्ची निकालकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाले बाबा हैं। अकेले धीरेंद्र शास्त्री ही नहीं ऐसे कई और पंडित और बाबा हैं जो दरबार लगाकर पर्ची निकालते हैं और लोगों की समस्याओें से मुक्ति दिलाने का दावा करते हैं। हालांकि पर्ची निकालकर सच साबित करने का दावा भी कोई नया नहीं है। ऐसे बाबाओं को पहले भी चुनौती मिल चुकी है, लेकिन आज तक किसी भी बाबा ने ऐसी चुनौती का सामना नहीं किया है। अब देखना होगा कि पांडोखर सरकार की चुनौती कौन स्वीकार करता है।