PM Modi Chandigarh Visit: पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को दी विकासकार्यों की सौगात, इतने हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

PM Modi Chandigarh Visit: पीएम मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। ह

PM Modi Chandigarh Visit: पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को दी विकासकार्यों की सौगात, इतने हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

PM Modi Chandigarh Visit/Image Credit: Narendra modi X Handle

Modified Date: July 17, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: July 17, 2026 7:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को विकासकार्यों की सौगात दी है।
  • पीएम मोदी ने 4,700 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
  • पीएम मोदी ने हाइड्रोजन से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच हरी झंडी दिखाई।

PM Modi Chandigarh Visit: चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी 4,700 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। हरियाणा के जींद में हाइड्रोजन से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तथा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं का भी किया उद्घाटन

PM Modi Chandigarh Visit: प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में आधुनिक मातृ एवं शिशु केंद्र और आधुनिक तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। अधिकारियों के अनुसार, 300 बिस्तरों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं वाले मातृ एवं शिशु केंद्र से माताओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और पूरे क्षेत्र के हजारों परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि तंत्रिका विज्ञान केंद्र में विभिन्न जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इससे जटिल तंत्रिका संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा, साथ ही तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण को भी मजबूती मिलेगी।प्रधानमंत्री मोदी ने पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत 150 बिस्तरों वाले आधुनिक गहन देखभाल ब्लॉक का भी शिलान्यास किया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.