Police Constable Suicide Bulandshahr: पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या.. खुद पर चलाई रायफल, इस बात से था बेहद नाराज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Police Constable Suicide Bulandshahr: बुलंदशहर में कांस्टेबल की आत्महत्या के बाद ऑडियो संदेश सामने आया, SHO समेत तीन पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच शुरू।

Police Constable Suicide Bulandshahr: पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या.. खुद पर चलाई रायफल, इस बात से था बेहद नाराज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Police Constable Suicide Bulandshahr || Image- SHAMSHAD RAZA ANSARI X File

Modified Date: July 17, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: July 17, 2026 6:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांस्टेबल की आत्महत्या से विभाग में हड़कंप।
  • ऑडियो संदेश में प्रताड़ना के आरोप।
  • SHO समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 25 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की आत्महत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार तड़के लखावटी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। कांस्टेबल ने अपनी सरकारी राइफल से जान दे दी। (Police Constable Suicide Bulandshahr) घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ऑडियो मैसेज में लगाए कई गंभीर आरोप

मृतक कांस्टेबल की पहचान सुधीर ठाकुर के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड से पहले उसने एक ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने अपने थाना प्रभारी और दो मुंशियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने दावा किया कि पेट दर्द की शिकायत करने के बावजूद उसकी बात नहीं सुनी गई और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया।

घटना के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह ने औरंगाबाद थाने के प्रभारी राहुल चौधरी और दोनों मुंशी अंकित व सुधीर को जांच पूरी होने तक पुलिस लाइन भेज दिया गया है। (Police Constable Suicide Bulandshahr) तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

सहकर्मी ने बताया ‘मानसिक तनाव में था’

पुलिस के एक सहकर्मी ने बताया कि सुधीर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसने यह भी दावा किया कि जिस युवती से वह प्रेम करता था, उसकी हाल ही में किसी और से शादी हो गई थी। वहीं, परिवार का आरोप है कि छुट्टी नहीं मिलने और प्रताड़ना के कारण वह परेशान था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान, चीन के विदेश मंत्रियों ने शंघाई में एआई, व्यापार एवं निवेश संबंधों पर की चर्चा

जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर

अदालत के आदेश के बाद योग महासंघ मान्यता के लिए आईओए और मंत्रालय से संपर्क करेगा

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता हंसिका ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown