ईद उल-अजहा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
ईद उल-अजहा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ईद उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा जतायी कि यह पर्व समाज में भाईचारे एवं खुशी की भावना को और गहरा करेगा।
ईद उल-अजहा यानी बकरीद बृहस्पतिवार को देश के अधिकांश हिस्सों में मनाई जा रही है।
मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ईद उल-अजहा की बधाई ! यह पर्व हमारे समाज में भाईचारे व खुशी की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं।’’
भाषा खारी रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


