PM Modi Meet Vijay Rupani Family: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मिले पीएम मोदी, शोक जताते हुए उनके साथ बिताए पलों को किया याद
PM Modi Meet Vijay Rupani Family: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मिले पीएम मोदी, शोक जताते हुए उनके साथ बिताए पलों को किया याद

PM Modi Meet Vijay Rupani Family/ Image Credit: Narendra Modi X Handle
- पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से पीएम मोदी ने की मुलाकात।
- उनके साथ पलों को किया याद।
- अहमदाबाद विमान हादसे में हुई थी विजय रूपाणी की मौत।
गुजरात। PM Modi Meet Vijay Rupani Family: अहमदाबाद में कल यानी 12 जून को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। जिसमें एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से गैटविक के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 265 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। वहीं इस दर्दनाक हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। जिस पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है।
पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि, 'मुझे विजयभाई के साथ मिलकर काम करने का मौका मिला था, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने गुजरात की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए, जिनमें 'ईज ऑफ लिविंग' सबसे महत्वपूर्ण है। उनके साथ हुई मुलाकातें और चर्चाएं हमेशा याद रहेंगी। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। ओम शांति...!!
उन्हें जो भी भूमिका सौंपी गई, चाहे वह राजकोट नगर निगम में हो या राज्यसभा सांसद के रूप में, राज्य भाजपा के अध्यक्ष के रूप में या राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में, उनका हमेशा एक अनूठा अंदाज रहा।
PM Modi Meet Vijay Rupani Family: पीएम मोदी ने कहा कि, 'मैंने विजयभाई रूपाणी के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि, विजयभाई अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उनसे वर्षों से जुड़ा रहा हूं। हमने कई चुनौतीपूर्ण समय में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। सरल और सौम्य स्वभाव वाले विजयभाई बहुत मेहनती और पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध थे। जमीनी कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन में अपना करियर शुरू करने वाले वे संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री बने।'
વિજયભાઈ રૂપાણીના પરિવારજનોને મળી સાંત્વના પાઠવી. વિજયભાઈ આપણી વચ્ચે નથી એ વાત મન માનવા તૈયાર નથી. વર્ષોથી મારે તેમની સાથે નાતો રહ્યો છે. કંઈ કેટલાય પડકારજનક સમયમાં અમે ખભે ખભા મિલાવીને કામ કર્યું છે. સરળ અને સાલસ સ્વભાવના વિજયભાઈ ખૂબ મહેનતુ હતા તથા પક્ષની વિચારધારા પ્રત્યે… pic.twitter.com/Yewze1sWjY
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2025
लेखक के बारे में
Web Title: PM Modi met the family of former CM Vijay Rupani, expressed condolences and remembered the moments spent with him

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm