पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 1000 करोड़ की सौगातें, विपक्ष को घेरा

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 1000 करोड़ की सौगातें, विपक्ष को घेरा

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 1000 करोड़ की सौगातें, विपक्ष को घेरा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: September 23, 2017 7:44 am IST

 

अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां 1000 करोड़ से ज्यादा की सौगातें दीं वहीं विपक्ष को भी जमकर आड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा पिछली सरकारों को विकास से नफरत थी। वे चुनाव जीतने के लिए सरकारी खजानों को लूटती रही है। सभी समस्याओं का समाधान विकास ही है। अब देश तेजी से तरक्की कर रहा है। पिछले 25 सालों से अटके मसलों को सलझाया जा रहा है। इसी के साथ मोदी ने  18 लोकार्पण व 10 शिलान्यास किए। मोदी ने कहा हम योजनाओं का शिलांयास करते है तो उनका लोकार्पण भी करते है।


लेखक के बारे में