Datia By Election BJP Candidate Name: दतिया उप चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवार का ऐलान.. इस नेता को बनाया कैंडिडेट, बांकीपुर में भी हो गया बड़ा खेला..

Datia By Election BJP Candidate Name: भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया, बांकीपुर सीट पर भी राजनीतिक हलचल तेज।

Datia By Election BJP Candidate Name: दतिया उप चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवार का ऐलान.. इस नेता को बनाया कैंडिडेट, बांकीपुर में भी हो गया बड़ा खेला..
Modified Date: July 10, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: July 10, 2026 6:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित।
  • आशुतोष तिवारी को मिला पार्टी का टिकट।
  • बांकीपुर सीट पर भी बदला उम्मीदवार।

दतिया: भारतीय जनता पार्टी ने दतिया उप चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। (Datia By Election BJP Candidate Name) भाजपा ने अप्रत्याशित तरीके से यहाँ के लिए आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

नरोत्तम मिश्रा को मौक़ा नहीं

बता दें कि, इस विधानसभा सीट से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चा थी। पूरी उम्मीद थी कि, पिछले चुनाव में मिली हार के बाद नरोत्तम मिश्रा को इस उप चुनाव में टिकट देकर पार्टी विधासनसभा के लिए मौक़ा देगी, हालाँकि अब जो नाम सामने आया है वह सभी के लिए चौंकाने वाला है। दतिया से आशुतोष तिवारी भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री बताये जा रहे हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बांकीपुर में बदला उम्मीदवार

इसी तरह का घटनाक्रम बिहार के बांकीपुर विधानसभा के लिए भी देखने को मिला है। यहां भाजपा ने पहले आशुतोष कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालाँकि उन्होंने आज एक प्रेसवार्ता करते हुए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया और उनकी जगह पर नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दे दी गई। (Datia By Election BJP Candidate Name) बांकीपुर इस पूरे उपचुनाव में सबसे हाई-प्रोफ़ाइल सीट मानी जा रही है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राजयसभा भेजे जाने के बाद से खाली है। इस सीट से इस बार जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर भी मैदान में बताये जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

मत्स्य पालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा के प्रमुख आधार: सिक्किम के मुख्यमंत्री

बाढ़ प्रभावित वसई-विरार में बिजली आपूर्ति बहाल, दो लाख से अधिक उपभोक्ता थे परेशान

सावरकर को भारत रत्न की मांग संबंधी प्रस्ताव को लेकर भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी को घेरा

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर पलटा, छह लोग घायल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown