प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉमिनेट हुए नोबेल पुरस्कार के लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉमिनेट हुए नोबेल पुरस्कार के लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉमिनेट हुए नोबेल पुरस्कार के लिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: September 25, 2018 7:05 am IST

नई दिल्ली।पी एम  नरेंद्र मोदी का नाम नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि ये यह नॉमिनेशन तमिलनाडु में बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तमिलीसाई सुंदरराजन ने किया है।यहां ये बताना जरुरी है कि  अल्‍फ्रेड नोबल की स्मृति में  यह पुरस्‍कार चिकित्‍सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्‍य तथा शांति के लिए दिया जाता है. सबसे पहला नोबल 1901 में नोबल की मौत के पांच वर्ष बाद दिया गया था. अल्‍फ्रेड नोबल की स्‍मृति में ही इकोनॉमिक अवॉर्ड बैंक ऑफ स्‍वीडन की ओर से दिया जाता है. इसकी शुरुआत 1968 में हुई थी। 

ये भी पढ़ें –दो छात्रों ने नौवीं क्लास के बच्चे को बनाया सोडोमी का शिकार,मामला दर्ज

 नरेंद्र मोदी का नाम नॉमिनेशन करने के पीछे तमिलीसाई सुंदरराजन का कहना है कि पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की है. इसके लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए. यह नॉमिनेशन सुंदरराजन के पति ने किया है. वे एक निजी विश्वविद्यालय में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख है। 

ये भी पढ़ें –नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम

इस सब में यह भी गौर करने वाली बात है कि तमिलीसाई सुंदरराजन नरेंद्र मोदी को भगवान की तरह मानती है। उन्होंने  हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पैदा हुए बच्चे को बीजेपी  तमिलनाडु इकाई के तरफ से  सोने की अंगूठी उपहार में दी थी।

 ये भी पढ़ें –गोवा केबिनेट में फेरबदल, 2 मंत्री हटाए गए, नए मंत्रियों ने ली शपथ

ज्ञात हो कि  भारत में मदर टेरेसा और कैलाश सत्यार्थी को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिले हैं. इसके अलावा साहित्य के क्षेत्र में रविंद्र नाथ टैगोर, भौतिकी के क्षेत्र में डॉक्टर सीवी रमन, अर्थशास्त्र में अमर्त्य सेन को भी नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में