प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी का स्वाद लिया

प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी का स्वाद लिया

प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी का स्वाद लिया
Modified Date: April 19, 2026 / 08:08 pm IST
Published Date: April 19, 2026 8:08 pm IST

(फोटो सहित)

कोलकाता, 19 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रविवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान अचानक रुकते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद लिया।

झालमुड़ी मुरमुरे, हरी मिर्च और अन्य मसालों से बना एक लोकप्रिय बंगाली ‘स्ट्रीट फूड’ है।

झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री के काफिले के अचानक एक सामान्य सी दुकान के सामने रुकने पर वहां मौजूद लोग और दुकानदार हैरान रह गए, जब मोदी स्टॉल पर जाकर झालमुड़ी की कीमत पूछने लगे। मोदी ने दुकानदार से पूछा, ‘‘भाई, झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है? अच्छे से बना दो झालमुड़ी।’’

अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मौजूद प्रधानमंत्री ने विक्रेता को पैसे सौंपे और उनसे पैसे स्वीकार करने पर जोर दिया। दुकानदार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या इसे बनाने में सभी सामान्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘सब कुछ डालिए, बस नमक छोड़कर’’ जिसे वह स्वास्थ्य कारणों से नहीं लेते।

प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी का स्वाद लिया और बाद में इसकी एक तस्वीर ‘एक्स’ पर पोस्ट की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर तीन पोस्ट में कहा, ‘‘रविवार को पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के व्यस्त कार्यक्रम के बीच, मैंने झाड़ग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया।’’ उन्होंने इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में