प्रधानमंत्री बताएं कि चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा से किस तारीख तक बाहर निकाला जाएगा: राहुल

Ads

प्रधानमंत्री बताएं कि चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा से किस तारीख तक बाहर निकाला जाएगा: राहुल

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 12:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि किस तारीख तक चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा से बाहर निकाला जाएगा।

Read  More News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार गिरफ्तार, आरोपियों में एक महिला और उसका बेटा भी शामिल

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आप अपने छह बजे के संबोधन में कृपया देश को बताइए कि किस तारीख तक आप चीनियों को भारतीय सीमा से बाहर निकाल फेंकेगे। आपका धन्यवाद।’’

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

Read  More News: कोविड-19 केंद्रों में मरीजों ने किया ‘गरबा’, देखें ये Viral Video

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।’’