Bhopal News || Deccan Herald file
Bhopal News: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं युवती की मौत की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Bhopal News) युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Bhopal News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। (Bhopal News) यहां एक युवती ने पांच महीने पहले अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। युवती का अपने पति से अन्य महिला से बात करने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवती की मौत की खबर मिली। बताया जा रहा है कि, युवती 4 महीने की गर्भवती थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
इन्हे भी पढ़ें:-