युवाओं की एकजुट ताकत व आंदोलन से टूटी प्रधानमंत्री की चुप्पी: जूली

युवाओं की एकजुट ताकत व आंदोलन से टूटी प्रधानमंत्री की चुप्पी: जूली

युवाओं की एकजुट ताकत व आंदोलन से टूटी प्रधानमंत्री की चुप्पी: जूली
Modified Date: July 25, 2026 / 01:16 am IST
Published Date: July 25, 2026 1:16 am IST

जयपुर, 24 जुलाई (भाषा) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शुक्रवार को कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं की एकजुट ताकत के चलते प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र के कमजोर कानूनों के कारण ही राष्ट्रीय परीक्षाओं में धांधली करने वाले माफिया बेखौफ घूम रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का युवा पिछले एक महीने से सड़कों पर आंदोलनरत है। प्रश्न पत्र लीक की घटनाओं को हुए महीनों बीत चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी है, लेकिन यह भाजपा सरकार की कोई मेहरबानी नहीं, बल्कि पीड़ित छात्रों और युवाओं की एकजुट ताकत तथा उनके ऐतिहासिक आंदोलन का परिणाम है।”

उन्होंने आरोप लगाया, “केंद्र द्वारा बनाए गए कमजोर और लचर कानूनों के कारण ही आज नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में धांधली करने वाले माफिया बेखौफ घूम रहे हैं।”

भाषा पृथ्वी आशीष

आशीष


लेखक के बारे में