Majitha Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब पीकर 14 की मौत.. 6 की हालत बेहद नाजुक, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने इस मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, “मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी हुई है। हमें कल रात पता चला, हमें …

Poisonous Liquor 14 Killed in Punjab
- अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हुई।
- मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही कड़ी पूछताछ।
- डिप्टी कमिश्नर ने बताया, घर-घर मेडिकल सर्वे और इलाज जारी, मौतें रोकने की कोशिश।
Poisonous Liquor 14 Killed in Punjab: अमृतसर: नशे की तस्करी और सेवन के लिए पहले से कुख्यात पंजाब राज्य में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य की हालत नाजुक बताई का रही है। सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनका उपचार जारी है।
अमृतसर के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया है कि मौतों के बाद पुलिस ने दो एफआईर दर्ज किये हुए। इसके तरह 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जहरीली शराब के मुख्य आपूर्तिकर्ता परबजीत सिंह को हिरासत में लेने में कामयाबी पाई है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में परबजीत का भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय, गुरजंट सिंह और निंदर कौर शामिल हैं। सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
Poisonous Liquor 14 Killed in Punjab: दूसरी तरफ मजीठा क्षेत्र के विधायक और अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। मरने वाले सभी मजीठा इलाके के तीन गांव भुल्लर, टांगरा और संधा के रहने वाले है। बहरहाल शराब के सेवन से एक साथ हुए 14 मौतों से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
घर-घर किया जा रहा है सर्वे
अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने इस मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, "मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी हुई है। हमें कल रात पता चला, हमें 5 गांवों से रिपोर्ट मिली कि कल शराब पीने वाले लोगों की हालत गंभीर है। हमने अपनी मेडिकल टीमें भेजीं। हमारी मेडिकल टीमें अभी भी घर-घर जा रही हैं। लोगों में कुछ लक्षण हों या न हों, हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि हम उन्हें बचा सकें। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार हर संभव मदद कर रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौतों का यह आंकड़ा न बढ़े। हमने आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।"
#WATCH | Punjab: 14 people dead and 6 hospitalised after allegedly consuming spurious liquor in Amritsar's Majitha
Amritsar Deputy Commissioner Sakshi Sawhney says, " An unfortunate tragedy has happened in Majitha. We got to know yesterday night, we received reports from 5… pic.twitter.com/9IauurxVyq
— ANI (@ANI) May 13, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जवाब: अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Poisonous Liquor 14 Killed in Punjab, There was chaos in Majitha of Amritsar

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm