बिहार में एक लड़के की आंख में गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
बिहार में एक लड़के की आंख में गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
बिहार शरीफ, 19 अप्रैल (भाषा) बिहार के नालंदा जिले में एक मामूली विवाद पर 13 वर्षीय लड़के की आंख में गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के हरनौत पुलिस थाना क्षेत्र में हुयी।
बिहारशरीफ-2 के एसडीपीओ संजय कुमार जायसवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमें शनिवार को एक लिखित शिकायत मिली कि शुक्रवार को एक मामूली विवाद में एक 13 वर्षीय लड़के की आंख में उसके पड़ोसी ने चोट पहुंचा दी।”
उन्होंने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी (22 वर्षीय व्यक्ति) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसडीपीओ ने कहा, “इसी बीच, दूसरे पक्ष द्वारा भी एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके परिवार के बच्चे भी घायल हुए हैं।”
पुलिस के बयान के अनुसार, एक मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरे मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया है।
एसडीपीओ ने कहा, “बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच जारी है।”
भाषा प्रशांत रंजन
रंजन

Facebook


