हथियार साफ करते समय ‘गलती से चली गोली’ से तेलंगाना में पुलिसकर्मी की मौत

हथियार साफ करते समय 'गलती से चली गोली' से तेलंगाना में पुलिसकर्मी की मौत

हथियार साफ करते समय ‘गलती से चली गोली’ से तेलंगाना में पुलिसकर्मी की मौत
Modified Date: September 18, 2026 / 01:49 pm IST
Published Date: September 18, 2026 1:49 pm IST

हैदराबाद, 18 सितंबर (भाषा) तेलंगाना के निजामाबाद जिले में शुक्रवार सुबह हथियार साफ करते समय सर्विस पिस्तौल से कथित तौर पर गोली चल जाने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह घटना निजामाबाद पुलिस मुख्यालय में हुई, जब रिजर्व निरीक्षक हथियार की सफाई कर रहे थे।

बयान में बताया गया है कि निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पी. साई चैतन्य मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

भाषा रंजन वैभव

वैभव


लेखक के बारे में