पंजाब में प्राथमिकी को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने आप सरकार पर लगाया बदले की कार्रवाई का आरोप

पंजाब में प्राथमिकी को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने आप सरकार पर लगाया बदले की कार्रवाई का आरोप

पंजाब में प्राथमिकी को लेकर सियासी घमासान,  भाजपा ने आप सरकार पर लगाया बदले की कार्रवाई का आरोप
Modified Date: May 3, 2026 / 12:58 am IST
Published Date: May 3, 2026 12:58 am IST

चंडीगढ़, दो मई (भाषा) पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकी को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी इन प्राथमिकी से डरने वाली नहीं है और इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित आचरण से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।

जाखड़ ने आरोप लगाया कि ये प्राथमिकी राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हैं और इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री भगवंत मान के शुक्रवार को विधानसभा में कथित रूप से “नशे की हालत” में पहुंचने के मुद्दे से ध्यान भटकाना है।

उन्होंने कहा, “ उन्होंने (मान) भले ही विश्वास मत हासिल कर लिया हो, लेकिन उनके पास अब मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।”

पंजाब पुलिस ने हाल ही में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक और उनके छह साथियों के खिलाफ शनिवार को दो प्राथमिकी दर्ज की थी।

इससे पहले, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री और सभी आप विधायकों के अल्कोमीटर और डोप टेस्ट की मांग की थी।

हालांकि, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें “झूठा और आधारहीन” बताया था।

भाजपा नेता जाखड़ ने कहा कि पार्टी रविवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के आचरण और संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मुद्दे को उठाएगी।

भाषा रवि कांत रवि कांत सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में