Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: पेट्रोल 10 और डीजल 15 रुपए महंगा, आधी रात ईंधन की कीमतों में बड़ा बदलाव, आज से लागू कर दिए गए हैं नए रेट

Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: पेट्रोल 10 और डीजल 15 रुपए महंगा, आधी रात ईंधन की कीमतों में बड़ा बदलाव, आज से लागू कर दिए गए हैं नए रेट

Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: पेट्रोल 10 और डीजल 15 रुपए महंगा, आधी रात ईंधन की कीमतों में बड़ा बदलाव, आज से लागू कर दिए गए हैं नए रेट

Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: पेट्रोल 10 और डीजल 15 रुपए महंगा, आधी रात ईंधन की कीमतों में बड़ा बदलाव, आज से लागू कर दिए गए हैं नए रेट / Image: IBC24 Customized

Modified Date: May 3, 2026 / 09:20 am IST
Published Date: May 3, 2026 8:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुई वृद्धि
  • ईरान द्वारा सप्लाई घटने से दुनिया भर में असर
  • आम जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: खाड़ी देशों में बनी युद्ध की स्थिति सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। हालांकि अमेरिका-ईरान और इजराइल के बीच कई बैठकें हो चुकी है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार युद्ध विराम की घोषणा भी कर दी है। बावजूद इसके तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। युद्ध के चलते पुरी दुनिया प्रभावित हो रही है, ईरान ने कच्चे तेल की सप्लाई लगभग रोक दी है। दुनिया के कई देशों में तो पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस का संकट खड़ा हो गया है और कीमतें तेजी से बढ़ रही है। पिछले ​तीन दिन के भीतर तीन देशों की सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी

Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्ताननेपाल के बाद अब श्रीलंका की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी की है। सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने दो मई आधी रात पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 95 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में 15 रुपए प्रति लीटर और 95 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में 12 रुपए की वृद्धि हुई है। जबकि ऑटो डीज़ल 10 रुपए और सुपर डीज़ल के रेट में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

इतने रुपए लीटर हो गए पेट्रोल-डीजल

  • 1. 95 ऑक्टेन पेट्रोल के एक लीटर की कीमत 15 रुपए बढ़ाकर 470 रुपए कर दी जाएगी
  • 2. लंका ऑटो डीज़ल के एक लीटर की कीमत 10 रुपए बढ़ाकर 392 रुपए कर दी जाएगी
  • 3. सुपर डीज़ल के एक लीटर की कीमत 15 रुपए बढ़ाकर 458 रुपए कर दी जाएगी
  • 4. केरोसिन के एक लीटर की कीमत 10 रुपए बढ़ाकर 265 रुपए कर दी जाएगी

जनता पर महंगाई की मार

बता दें कि ईंधन की कीमतों में इस अचानक वृद्धि से दैनिक परिवहन लागत और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना है, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता को और कितनी महंगाई झेलनी पड़ेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 1 मई को ही पाकिस्तान और नेपाल की सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव किया था। दोनों देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट में करीब 15 से 15 रुपए की वृद्धि की गई थी। इन देशों में एक महीने के भीतर दूसरी बार ईंधन के दाम में बदलाव किया गय है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"