चर्चित अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी पूजा शकुन को जमानत मिली
चर्चित अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी पूजा शकुन को जमानत मिली
प्रयागराज, 14 अप्रैल (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ के चर्चित अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी पूजा शकुन पांडेय को सशर्त जमानत दे दी।
न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने सोमवार को पांडेय की जमानत याचिका मंजूर करते हुए उसे जांच और मुकदमे की कार्यवाही में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया।
पांडेय को पहले महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती के नाम से जाना जाता था।
मामले के तथ्यों के अनुसार, मोटरसाइकिल शोरूम के संचालक अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर 2025 को हत्या कर दी गई थी। प्राथमिकी में कहा गया है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गुप्ता को उस समय गोली मार दी, जब वह बस से यात्रा कर रहे थे।
आरोप है कि इस हत्या की साजिश में पांडेय और उसका पति शामिल था।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को सह-आरोपी फैजल के मोबाइल पर पांडेय के फोन से 11 कॉल किए गए थे और इसी आधार पर पांडेय तथा उसके पति के साजिश में शामिल होने का दावा किया गया।
भाषा सं राजेंद्र जोहेब
जोहेब

Facebook


