New Service for pensioners: पेंशनधारकों को नए साल का बड़ा तोहफा.. सरकार ने शुरू कर दी ये नई सेवा, अब घर बैठे मिल जाएगी ये सुविधा
New Service for pensioners: डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पेंशनर को 70 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। यह राशि बैंकों तक …

New Service for pensioners
- पेंशनर्स को बैंक जाने से मिलेगी राहत
- डाकिया करेगा घर बैठे जीवन प्रमाण सत्यापन
- ₹70 में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सुविधा
New Service for pensioners: पानीपत: जिले में पेंशनर्स को अब जीवित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों और कोषागार के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डाक विभाग अब आपको घर बैठे यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। डाकिया 70 रुपये के शुल्क पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाएगा।
11 हजार पेंशनर्स को राहत
बता दें, जिले में 11 हजार से अधिक पेंशनर्स हैं, जिन्हें सुचारू रूप से पेंशन जारी रखने के लिए हर साल अपने जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य होता है। कई बार परेशानी होने के चलते वह नवंबर में अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाते है। ऐसे में इन सभी को अपना प्रमाण पत्र देने के लिए बैंक शाखा या कोषागार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
जिंदा होने का सबूत देगा डाकिया
लेकिन, अब पेंशनर्स को इन सभी से छुटकारा मिल जाएगा। डाक विभाग अब पेंशनर का जीवित प्रमाण पत्र बनाकर डाकिया के जरिए संबंधित शाखा में भेज देगा। डाक विभाग ने तकनीक के इस्तेमाल से इस समस्या का एक व्यावहारिक और सुलभ समाधान पेश किया है। यानी अब डाकिया सिर्फ पत्र ही नहीं लाएगा, बल्कि आपकी जिंदा होने का सबूत भी देगा।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से मिलेगी सुविधा
New Service for pensioners: जानकारी के अनुसार, जिले के 89 डाकघरों में तैनात डाकिया को निर्देश दिए गए हैं। डाक विभाग ने घर में बैंकिंग सेवा के तहत यह पहल शुरू की है। इसके अंतर्गत डाकिया अपने साथ एक विशेष डिवाइस लेकर पेंशनर के घर पहुंचेगा। इस डिवाइस से पेंशनर के अंगूठे का निशान लिया जाएगा। जैसे ही बायोमेट्रिक डेटा का आधार के माध्यम से वेरिफिकेशन होगा, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तुरंत संबंधित बैंक या पेंशन प्रदाता संस्थान को अपडेट कर दिया जाएगा।
पेंशनर को चुकाना होगा सिर्फ ₹70 का शुल्क
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पेंशनर को 70 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। यह राशि बैंकों तक जाने के किराये और वहां होने वाली असुविधा की तुलना में बहुत कम है। प्रक्रिया पूरी होते ही पेंशनर के मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 👉 डाकिया बायोमेट्रिक डिवाइस से घर बैठे सत्यापन कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाएगा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Postman to Now Prepare Pensioners' Life Certificates Digitally

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am