प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च शिक्षा पर केंद्र की योजना लागू करने का आग्रह किया

प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च शिक्षा पर केंद्र की योजना लागू करने का आग्रह किया

प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च शिक्षा पर केंद्र की योजना लागू करने का आग्रह किया
Modified Date: December 7, 2023 / 03:15 pm IST
Published Date: December 7, 2023 3:15 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

भुवनेश्वर, सात दिसंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखकर उनसे राज्य में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-यूएसएचए) योजना लागू करने का आग्रह किया, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा और स्नातक पास युवाओं की रोजगार क्षमता में सुधार करना है।

मंत्री ने पटनायक को लिखे अपने पत्र में कहा कि पीएम-यूएसएचए योजना 12,926.10 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ मार्च 2026 तक जारी रहेगी, लेकिन राज्यों को इसके कार्यान्वयन के लिए शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना होगा।

बुधवार को लिखे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘पीएम-यूएसएचए योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के दृष्टिकोण को लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है ताकि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों की उच्च शिक्षा प्रणाली में पहुंच, समानता और उत्कृष्टता के उच्च स्तर को प्राप्त किया जा सके और इसके लिए वंचितों और वंचित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए।’’

पत्र में कहा गया है कि उन जिलों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए जहां सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) कम है, दलितों और आदिवासियों की आबादी अधिक है और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित हैं।

इसके अलावा, इस योजना का लक्ष्य नए संस्थान की स्थापना और मौजूदा संस्थानों में बदलाव लाना भी है।

ओडिशा के रहने वाले प्रधान ने पटनायक से इस मामले पर व्यक्तिगत रूप से गौर करने का अनुरोध किया ताकि राज्य योजना के लाभों से वंचित न हो। राज्य के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले पर ओडिशा सरकार द्वारा चर्चा की जा रही है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में