प्रेम सिंह तमांग ने बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं दीं

प्रेम सिंह तमांग ने बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं दीं

प्रेम सिंह तमांग ने बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं दीं
Modified Date: May 9, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: May 9, 2026 9:41 pm IST

गंगटोक, नौ मई (भाषा) सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शनिवार को शुभकामनाएं दीं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि तमांग ने पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री के रूप में अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को ‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’ बताते हुए उम्मीद जतायी कि नया प्रशासन बंगाल के लोगों के लिए विकास, पारदर्शी शासन और समावेशी प्रगति का युग लेकर आएगा।

तमांग ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की नवगठित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

बयान में कहा गया है कि तमांग ने नये नेतृत्व को राज्य में शांति, सशक्तीकरण और बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए सफलता की कामना की।

बयान में कहा गया है कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और गणमान्य व्यक्तियों की भारी भीड़ देखी गई, जो पश्चिम बंगाल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षण है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में