मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने दिए व्यवस्थाओं के निर्देश
Modified Date: June 27, 2026 / 01:12 am IST
Published Date: June 27, 2026 1:12 am IST

जयपुर, 26 जून (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरे की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को पचपदरा रिफाइनरी परियोजना के उद्घाटन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए शर्मा ने कहा कि ‘ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन प्रदेश के लिए गर्व का क्षण होगा।

उन्होंने कहा, ‘इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल और सुचारु संचालन सभी विभागों के बेहतर समन्वय तथा समयबद्ध तैयारियों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।’

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा, वहां आमजन के लिए छाया, पेयजल और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में