राष्ट्रपति उत्तराखंड पहुंचीं
राष्ट्रपति उत्तराखंड पहुंचीं
देहरादून, सात नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर मंगलवार को उधमसिंह नगर जिले में पंतनगर पहुंचीं ।
मुर्मू के पंतनगर हवाई अडडे पर पहुंचने पर प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उनका स्वागत किया ।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति पंतनगर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी । वह देहरादून राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार को बदरीनाथ के दर्शन करेंगी और श्रीनगर गढ़वाल में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगी ।
शाम को मुर्मू देहरादून राजभवन लौटेंगी और बृहस्पतिवार को दिल्ली लौट जाएंगी ।
भाषा दीप्ति दीप्ति नरेश
नरेश

Facebook


