राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
Modified Date: June 28, 2024 / 12:38 pm IST
Published Date: June 28, 2024 12:38 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

पुलिस ने बताया कि हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली चौराहे पर शुक्रवार को तड़के एक वैन और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में दो बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई बस दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई तीर्थयात्रियों की मौत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’

भाषा

स्वाती मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में